07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
स्वास्थ्य

लखनऊ: सीएचओ का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी, सरकार से वार्ता विफल

07 Oct 2026 admin

लखनऊ के इको गार्डन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा।

चारों सीएचओ संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों समेत आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव से वार्ता की, लेकिन प्रतिनिधिमंडल के अनुसार उनकी मांगें मानने से इनकार कर दिया गया। उनसे कहा गया कि अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का उत्तर प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।

वार्ता विफल होने के बाद सीएचओ ने धरना जारी रखने का फैसला किया है।