07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
स्वास्थ्य

सीएचओ धरने का असर: प्रयागराज के 521 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाएं प्रभावित

07 Oct 2026 admin

लखनऊ के इको गार्डन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के अनिश्चितकालीन धरने का असर प्रयागराज की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखने लगा है। जिले के 521 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सब-सेंटर प्रभावित हो रहे हैं।

इन केंद्रों पर सामान्य बीमारियों की जांच, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, दवा वितरण और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधाएं मिलती हैं।

सीएचओ के धरने पर होने से गांवों के मरीजों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों तक जाना पड़ रहा है।