07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
स्वास्थ्य

बदायूं में डेंगू के छह नए मरीज, नैथू और सर्वा गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

07 Oct 2026 admin

बदायूं जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जगत ब्लॉक के नैथू गांव में चार और बिसौली के सर्वा गांव में दो मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

दोनों गांवों में तुरंत स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। नैथू में एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल और सर्वा में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और मरीजों की जांच कराई।

मंगलवार को नैथू गांव के दोनों शिविरों में 78 मरीजों को देखा गया। एडी हेल्थ ने जगत पीएचसी का भी निरीक्षण किया।