07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
स्वास्थ्य

अमरोहा में डेंगू के पांच नए मरीज, संख्या बढ़कर 16; जिला अस्पताल में बना अलग वार्ड

07 Oct 2026 admin

अमरोहा जिले में डेंगू के पांच और मरीज मिलने से कुल संख्या 16 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव शुरू कराया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 2129 रही।

जांच में संक्रमित मिलीं पांचों मरीज महिलाएं और बालिकाएं हैं, जिनमें एक अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी भी है। 18 लोगों की डेंगू जांच की गई थी।

सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और अलग वार्ड बनाया गया है। फिलहाल चिकनगुनिया का कोई मरीज नहीं मिला है।