07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: डीएम ने बचपन डे-केयर सेंटर का किया निरीक्षण, दिव्यांग बच्चों से की बात

07 Oct 2026 admin

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के तहत संचालित बचपन डे-केयर सेंटर महनंगा नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया।

डीएम ने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाएं और बच्चों की देखभाल की स्थिति देखी। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से आत्मीय बातचीत भी की।

उन्होंने सफाई, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षिक व मनोरंजक गतिविधियों की समीक्षा कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।