अलीगढ़ जिला कारागार में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जेल का बारीकी से जायजा लिया।
सचिव ने सबसे पहले पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और मात्रा पर बंदियों से बात की। बंदियों ने बताया कि उन्हें पर्याप्त और अच्छा भोजन मिल रहा है। इसके बाद जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों से इलाज की जानकारी ली।
उन्होंने बैरकों में जाकर बंदियों से उनके मुकदमों की पैरवी के बारे में पूछा और पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।
