07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
देवरिया न्यूज़

देवरिया में 13-14 अक्टूबर को गरबा एंड डांडिया महोत्सव, पारंपरिक परिधानों में थिरकेंगे लोग

07 Oct 2026 admin

शारदीय नवरात्रि पर नगर पालिका परिषद देवरिया की ओर से शहर का सबसे बड़ा ‘देवरिया गरबा एंड डांडिया महोत्सव’ (सीजन-4) आयोजित होगा।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम 13 और 14 अक्टूबर को सुभाष चौक के पास स्थित देवरिया क्लब में होगा। दोनों दिन कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा।

आयोजकों के अनुसार शहर के युवा और परिवार पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया की थाप पर थिरकेंगे। महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।