देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय रामानुज चौहान की मौत हो गई। वह वार्ड नंबर दो में भर्ती थे।
गंभीर लिवर रोग से पीड़ित रामानुज रविवार रात वार्ड की दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
