07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
crime

गोरखपुर: चौरीचौरा में विवाद के बीच हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, आरोपी की तलाश में पांच टीमें

07 Oct 2026 admin
गोरखपुर: चौरीचौरा में विवाद के बीच हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, आरोपी की तलाश में पांच टीमें

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच बातचीत के दौरान हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मार्कंडेय निषाद को गोली मार दी गई, जो उसकी छाती और पेट के बीच लगी।

गोरखपुर: चौरीचौरा में विवाद के बीच हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, आरोपी की तलाश में पांच टीमें

सूचना मिलते ही चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्स गोरखपुर भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी नॉर्थ राजेश गुनावत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।