08 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
crime

लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही थी हेरोइन फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने 50 करोड़ का माल पकड़ा

07 Oct 2026 admin
उमेश पाल हत्याकांड: साढ़े तीन साल से फरार शूटर अरमान 350 किमी दूर गया जेल में मिला, पुलिस पर उठे सवाल

दिल्ली पुलिस की रोहिणी स्पेशल स्टाफ टीम ने रविवार तड़के लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सीता विहार कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से 6.275 किलो तैयार हेरोइन समेत कुल 7.076 किलो मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई है।

लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही थी हेरोइन फैक्ट्री, दिल्ली पुलिस ने 50 करोड़ का माल पकड़ा

मौके से वांछित आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया गया। फैक्ट्री से सोडियम, एसिटिक एनहाइड्राइड, मिक्सर ग्राइंडर, गैस सिलिंडर और वजन मशीन भी मिली।

यह कार्रवाई 16 सितंबर को दिल्ली में लक्ष्मण हुड्डा की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी पर हुई। इसके बाद सोनीपत से मुख्य सप्लायर अनिल उर्फ भोला और बरेली से रुकसार अली उर्फ राजू को भी पकड़ा गया था।