07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
स्वच्छता

पीडीडीयू रेल मंडल में ‘स्वच्छ पटरी’ थीम पर विशेष सफाई अभियान

07 Oct 2026 admin

पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को ‘स्वच्छ पटरी’ थीम पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशनों पर रेल पटरी और आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई कराई गई।

मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि पटरियों के आसपास जमा कचरा, प्लास्टिक और बेकार सामग्री हटाई गई। गंदगी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां भी सफाई कराई गई।

एकत्र कचरे का उचित निस्तारण किया गया। अभियान का मकसद रेल पटरी और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना है।