लखनऊ में एचसीएल आईटी सिटी के 10 साल पूरे होने के कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर एक युवती का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
गोरखपुर के कौड़ीराम की रहने वाली रचना राय कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रही थीं। बड़ी भीड़ के सामने बोलते हुए वह अचानक घबरा गईं और कुछ पल के लिए उन्हें शब्द नहीं सूझे।
मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री ने स्थिति भांपते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाया, जिसके बाद रचना ने अपनी बात पूरी की। सोशल मीडिया यूजर्स इस पल के लिए मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
