छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस कंट्रोल रूम के भीतर एक आरक्षक का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क करें।
