07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
चंदौली न्यूज़

चंदौली: डीएम ने सभी विभागों को जेम पोर्टल से 100% खरीद के दिए निर्देश

07 Oct 2026 admin

चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित की गई।

डीएम ने सभी विभागों को साफ निर्देश दिया कि सरकारी खरीद शत-प्रतिशत जेम पोर्टल के जरिए ही की जाए। इसका मकसद सरकारी खरीद को पारदर्शी और तेज बनाना है।

कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल से सामान और सेवाएं खरीदने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।