07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: धुलाई सेंटर पर एयर कंप्रेसर टैंक फटा, संचालक का हाथ कटकर 20 मीटर दूर गिरा

07 Oct 2026 admin

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बलुआ गांव में मंगलवार सुबह एक धुलाई सेंटर पर एयर कंप्रेसर की टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में संचालक आनंद सिंह का दाहिना हाथ कोहनी के पास से कटकर करीब 20 मीटर दूर खेत में जा गिरा।

सुबह करीब 8:45 बजे आनंद टंकी में हवा भर रहे थे। दबाव जांचने के लिए जैसे ही वह पास पहुंचे, टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। पास मौजूद विशाल सिंह भी मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां आनंद की हालत नाजुक बताई जा रही है।