गाजीपुर में ग्रामीणों ने अपनी समस्या का हल खुद निकालकर मिसाल पेश की है। जनप्रतिनिधियों से मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क तैयार कर दी।
ग्रामीण लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहे थे। खराब रास्ते के कारण खासकर बारिश में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आने-जाने में भारी परेशानी होती थी।
कई बार आवाज उठाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तो गांव के लोग एकजुट हुए। किसी ने श्रमदान किया तो किसी ने संसाधन जुटाए। ग्रामीणों की इस पहल की आसपास के इलाकों में भी चर्चा है।
