बलिया में होने वाला जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव महिला सशक्तीकरण का मंच बनेगा। बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को खिलाड़ियों से संपर्क किया।
फेफना विधानसभा के नरही स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचकर उन्होंने वॉलीबॉल की दर्जनों राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और उनका पंजीकरण भी कराया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी पर जिले की बेटियां अपनी खेल प्रतिभा से उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव से निकली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं।
