लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के लालजी टंडन वार्ड में बाढ़ प्रभावित हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा और सैथा गांव का रविवार को डीएम विकास जी अय्यर, नगर आयुक्त गौरव कुमार और ज्वाइंट कमिश्नर बबलू कुमार ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने हयात नगर मोड़ के पास नगर निगम के राहत कैंप की व्यवस्थाएं देखीं और ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से बड़े पैमाने पर फसल और सब्जियां बर्बाद हुई हैं।
डीएम ने एक हजार बीघा से ज्यादा फसल के नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार सरकारी मदद देने के निर्देश दिए।
