07 Oct 2026
Akhand Purvanchal Express
Akhand Purvanchal Express
Latest News & Updates
School

बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति की राह खुली, 23 अक्टूबर तक मांगी गई वरिष्ठता सूची

07 Oct 2026 admin

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने का आदेश जारी किया है। सभी बीएसए से यह सूची 23 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।

वाराणसी के बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले जिला स्तर पर अनंतिम सूची प्रकाशित होगी, फिर आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण कर अंतिम सूची बनेगी।

वाराणसी मंडल के चार जिलों में करीब दो हजार शिक्षक इसके दायरे में आएंगे, जिनमें करीब 650 वाराणसी के हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सकलदेव सिंह के मुताबिक 2016 के बाद से इन शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है।